कश्मीर के अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक को पाकिस्तान सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मशाल मलिक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक की कैबिनेट में जगह मिली है।
मशाल मलिक पीएम अनवार उल हक की स्पेशल असिस्टेंट होंगी। उन्होंने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। मशाल मलिक के अलावा जलील अब्बास जिलानी विदेश मंत्री, सरफराज बुग्ती गृह मंत्री, डॉ श्मशाद अख्तर वित्त मंत्री, जनरल (रि) अनवर अहमद रक्षा मंत्री बने हैं। कार्यवाहक पीएम अनवर उल हक की कैबिनेट ने आज शपथ ली है।
बता दें की अलगाववादी कश्मीरी नेता यासीन मालिक की पत्नी मशाल की मां रेहाना मलिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की महिला इकाई की सचिव रह चुकी हैं।